श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंचगछिया में निकाली गयी विशाल शोभा यात्रा
- Admin Admin
- Jan 22, 2024
सहरसा,22 जनवरी(हि.स.)।अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर एवं गर्भ गृह मे भगवान राम की बाल विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संपूर्ण जिले में उत्साह चरम पर देखा गया। जिले के सभी धार्मिक स्थलों एवं मठ मंदिरों पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बृहत्तर पंचगछिया में विशाल शोभा यात्रा एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के संयोजक लोकेश सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए दीपावली मनाई गई थी। 496 वर्षों के बाद भव्य राम मंदिर के उद्घाटन एवं भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी लोगों में हर्ष है। इसी निमित्त बेहतर पंचगछिया में शोभा यात्रा निकल गई। उन्होंने बताया कि इस शोभा यात्रा में 51 घोड़ा, 11 बस, 551 चार चक्का वाहन एवं 1000 मोटरसाइकिल पर भगवा ध्वज लहराकर शोभायात्रा निकाली गई।
उन्होंने बताया कि पटोरी स्थित प्रियवत उच्च विद्यालय खेल मैदान से यह शोभा यात्रा निकलकर पटोरी,पंचगछिया बिहरा,बारा,पंचगछिया, अगवानपुर,दौरमा,पुरीख,बरहेश्वर सहित सभी पंचायत में भ्रमण कर जय श्रीराम का उद्घोष किया गया। वहीं इस अवसर पर महा भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद का ग्रहण किया।
उन्होंने बताया कि संध्या में असंख्य दीप जलाकर जमकर आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बंटी सिंह, अमन सिंह, प्रांजल सुमन,शिवभूषण, रंजीत कुमार, महेंद्र कुमार,नयन कुमार, पंकज कुमार, विनय कुमार, मुन्ना कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा