राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी लॉरी से टकराए कई वाहन, तीन घायल

उत्तर दिनाजपुर, 24 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक लॉरी से कई वाहनों की टक्कर हो गई। घटना बुधवार सुबह जिले के चोपड़ा थाने के सुफलगछ इलाके की है। घटना में तीन लोग घायल हो गए है।

सूत्रों के अनुसार, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की वजह से यह सड़क दुर्घटना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात टायर फटने के कारण एक लॉरी राष्ट्रीय राजमार्ग के गलत साइड में रुकी थी। आज सुबह घने कोहरे के कारण कई वाहन सड़क पर खड़ी लॉरी से टकरा गए।

वहीं, एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसे में कुल पांच वाहन शामिल है। जिनमें दो छोटी वाहन के चालक, खलासी समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर