मप्रः उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल गुरुवार को जबलपुर और रीवा के प्रवास पर
- Admin Admin
- Jan 31, 2024
भोपाल, 31 जनवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल गुरुवार, एक फरवरी को जबलपुर और रीवा के प्रवास में रहेंगे। वे जबलपुर में मेडिकल कालेज की सामान्य परिषद् की बैठक में शामिल होंगे। यह जानकारी बुधवार को जनसम्पर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल प्रातः 11:00 बजे नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कालेज जबलपुर एवं सम्बद्ध अस्पताल परिसर का अवलोकन एवं निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे मेडिकल कालेज जबलपुर की सामान्य परिषद् की बैठक में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल दोपहर तीन बजे जबलपुर से रीवा के लिये प्रस्थान करेंगे। रीवा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश