राजगढ़ः अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत

राजगढ़, 8 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सारंगपुर थाना क्षेत्र में ग्राम बिलोदापुरविया जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 80 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी, हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।

के अनुसार बीती शाम हाइवे स्थित ग्राम बिलोदापुरविया जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे बलदेव (80) पुत्र मुन्नालाल मालवीय को टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है व्यक्ति शौंच के लिए जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/नेहा

   

सम्बंधित खबर