रतलाम: निगम के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता पर पास्को एक्ट का मामला दर्ज

रतलाम, 9 जनवरी (हि.स.)। नगर निगम के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता 64 वर्षीय महेन्द्र कुमार जैन निवासी राजेन्द्र्रनगर पर 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। इसे पाक्सो एक्ट में हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर घर की सीढिय़ों पर बैठकर किरायेदार की बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। बच्ची की मां उधर से निकली तो देखा कि महेन्द्र लडक़ी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है तो उसने शोर मचाया। तब महेन्द्र माफी मांगने लगा। पुलिस को सूचित किया गया है। माणकचौक पुलिस के जवान पहुंचे और महेन्द्र को धारा 354 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। यह भी जानकारी मिली है कि यह इंजीनियर 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक घोटाले में जेल की हवा भी खा चुका है।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

   

सम्बंधित खबर