सरकार की योजनाओं के पूर्व की पीड़ा लाभार्थी स्वयं साझा करेगा : महापौर

-इलाहाबाद लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यशाला

-भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर-घर जानेंगे हालचाल, करेंगे संवाद

प्रयागराज, 15 फरवरी (हि.स.)। केन्द्र व राज्य सरकार के लाभार्थियों से सम्पर्क करने के उद्देश्य से गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में इलाहाबाद लोकसभा “लाभार्थी सम्पर्क अभियान“ कार्यशाला का आयोजन हुआ। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि सरकार की योजनाओं के पूर्व की पीड़ा को लाभार्थी स्वयं साझा करेगा। मोदी सरकार ने कितनी बड़ी सुविधाएं आमजन को देने का कार्य किया यह लाभार्थी स्वयं बयां करेगा।

जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में महापौर ने आगे कहा कि टपकते छप्पर, लकड़ी के धुएं से खाना बनाने और महिलाओं को शौच जाने के लिए सूर्य ढलने के इंतजार का दर्द क्या होता था। इसे लाभार्थी स्वयं साझा करेंगे।

इलाहाबाद लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने कहा कि कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत पूरा करना ही होगा। गांव में ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं है, जिसको मोदी-योगी सरकार की योजनाओं का लाभ ना मिला हो।

महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचांकर स्मरण कराने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने कहा प्रत्येक लाभार्थियों संग पहुंच टेक्निकल और मैन्यूअल माध्यम से रिपोर्ट को संगठन को उपलब्ध कराकर 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार बनाना है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान की जिला सह संयोजक किरण जायसवाल ने अभियान के उद्देश्य और लाभार्थियों के सम्पर्क के विषय को रखा।

जिला संयोजक आईटी यमुनापार सतीश विश्वकर्मा ने सरल ऐप के उपयोग एवं रिपोर्टिंग को पीपीटी प्रोजेक्टर के माध्यम से रख कर प्रशिक्षित किया। संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने आभार अभियान के संयोजक किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेंश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्याकान्त/आकाश

   

सम्बंधित खबर