लगातार पड़ रहे कोहरे से दलहनी फसलों को नुकसान

मौसम की मार से किसान चिंतित

हमीरपुर 02 फरवरी (हि.स.)। कुरारा क्षेत्र में लगातार पड़ रहे कोहरे व सर्द मौसम से दलहनी फसलों में नुकसान दिखाई दे रहा है। ऐसे में फसल उत्पादन में विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कोहरे से चना, मटर, अरहर मसूर आदि फसल प्रभावित हो रही है।

लगातार एक माह से अधिक समय से सर्द मौसम गलन भरी सर्दी व कोहरे की मार से फसलों में विपरीत प्रभाव पड़ा है। दलहनी फसलों चना, मटर, अरहर, मसूर आदि फसल में आने वाले फूल पर असर दिखाई दे रहा है। किसान राजू सिंह, रघुनाथ, दयाराम, लालाराम आदि किसानों ने बताया कि अरहर की फसल में पाले की शिकायत आई है। जिससे पत्ती सूख रही है।

चना की फसल सर्दी के चलते बढ़ी है लेकिन फूल नहीं आ रहे हैं। मटर की फसल में यह समय फली के पकने का रहता है। इसमें अभी फूल नहीं आया है। धूप न निकलने के कारण दलहनी फसलों के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में फसल उत्पादन घट जाएगा। मौसम की मार से किसान चितित हो रहा है। किसानो ने बताया कि अब मौसम में बदलाव होता है। तो फसलों का नुकसान होगा।

प्याज व अरहर की फसलों में पाला पड़ने से किसान परेशान

कुरारा विकासखंड क्षेत्र में कुदरत की मार से किसानों की प्याज और अरहर की फसल में पाला पड़ने से किसानों को लागत निकालना मुश्किल दिख रहा है। जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे है। पूरे जनवरी माह में घने कोहरे व ठंड से किसानों की प्याज व अरहर की फसलों में पाला पड़ने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.प्रशांत कुमार ने बताया कि किसानों को अपने खेत के आसपास धुआं जलाना चाहिए। साथ ही कॉपर ऑक्सिक्लोराइड व फ़ंजी साइड का स्प्रे से छिड़काव करें। जिससे प्याज की फसल में लाभकारी होगा। अरहर की फसल में हल्की सिंचाई करने से पाला का प्रभाव कम होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/पंकज//बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर