वडोदरा: दो गुटों में देर रात पथराव, इलाके में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात

वडोदरा, 23 फरवरी (हि.स.)। वडोदरा में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। सोशल साइट पर एक कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। थाने पर ही दोनों गुट के लोग जमा हो गए और एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। बाद में पुलिस ने सौ से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जतिन पटेल नामक युवक गुरुवार रात सोशल साइट पर लाइव हुआ था, जिसके बाद शहीद पटेल नामक युवक के आईडी से धार्मिक भावना को आहत करता कमेंट किया गया। इससे नाराज जतिन अन्य लोगों के साथ नवापुरा थाने पहुंचा। उसने आरोपित शहीद को गिरफ्तारी की मांग की। इस बीच आरोपित युवक आपत्तिजनक कमेंट वाला फोटो डिलीट कर सौ से अधिक लोगों के साथ नवापुर थाने पहुंच गया। इसके बाद दोनों गुट भिड़ंत शुरू हो गई। दोनों पक्ष से पथराव किया जाने लगा। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। साथ ही डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/संजीव

   

सम्बंधित खबर