राजगढ़ः शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

राजगढ़,23 फरवरी (हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम मउ में रहने वाली महिला ने ग्राम रायपुरिया निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम मउ हालमुकाम मिसरोद जिला भोपाल में रहने वाली महिला ने बताया कि रायपुरिया गांव का संजय सोलंकी शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से लगातार गलत कर रहा है, अब शादी करने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। बताया गया है कि महिला मायके मउ गांव में रहती थी तभी पास के गांव रायपुरिया निवासी युवक ने शादी करने का बोलकर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/नेहा

   

सम्बंधित खबर