ममता ने फिर किया एनआरसी का जिक्र, केंद्र पर साधा निशाना

कोलकाता, 08 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव से पहले सीएए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसे मुद्दे उठाने के लिए गुरुवार को भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर कैसे जवाब देना है, इसका रास्ता इस बार लोकसभा चुनाव में बंगाल पूरे देश को दिखाएगा। ममता ने कहा कि बंगाल रास्ता दिखाएगा कि कैसे भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाए। राज्य का बजट पेश होने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आगामी चुनावों से पहले संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के मुद्दे को अवसरवाद के रूप में उठाया है।

बनर्जी ने कहा कि वे चुनाव से पहले एनआरसी, सीएए और यूसीसी के बारे में बोल रहे हैं। यह राजनीति के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि हम अपने अधिकारों और अपने बकाया कोष के लिए लड़ेंगे। बंगाल विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर