नीरज कुमार सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
- Admin Admin
- Mar 15, 2024
सहरसा,15 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलु के शपथ ग्रहण लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीरज कुमार बबलु के आवास पर पहुंच कर अबीर गुलाल लगा कर पटाखे फोड़ मिठाई बांट जश्न मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की और कहा कि कोशी प्रमंडल में संगठन मजबूत होगी और सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन विजय प्राप्त होगी। इस अवसर पर डॉ शशिशेखर सम्राट, जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह,विनय कुमार झा, जिला महामंत्री जय प्रकाश दास, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा नेता फुल बाबू,उप प्रमुख संतोष कुमार सिंह,मोती झा, संतोष गुप्ता, सुमित सिन्हा, रघुनंदन सिंह, जितेंद्र सिंह नेपाली, संजय सिंह, सरपंच यश राज,मो गुडडु, मो कासीम सहित अन्य उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा