भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन कल,तैयारी पूरी

सहरसा, 8 अगस्त (हि.स.)।

विश्व का सबसे विशाल श्रमिक संघ भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन 10 जुलाई को पंचवटी स्थित संघ कार्यालय में आयोजित की जायेगी।

प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी शंभू चौबे ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में कार्यकर्ताओ का जिला सम्मेलन सह जिला कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।उन्होंनें बताया कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रम संगठन है। यह राष्ट्र वादी श्रम संगठन है। जो देश हित उद्योग हित एवं मजदूर हित के लिए समर्पित है।

इसके संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी नें भारतीय संस्कृति परम्परा के अनुसार संगठन की रीति नीति बनाकर इसे समृद्ध किया ।वही वामपंथी तथा कांग्रेस के इंटक जैसे संगठन के विपरीत देश के हित में करेगें काम, काम का लेगे पुरा दाम,आय विषमता समाप्त हो एक दस अनुपात हो का नारा देकर मजदूरों को नई प्रेरणा दी।इस संगठन सें उन्होंने हल चलाने से लेकर प्लेन चलाने, रिक्शा ठेला,भवन निर्माण मजदूर से लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी को जोड़कर विशाल संगठन बनाया।कार्यक्रम संयोजक अशोक राउत ने बताया कि जिला सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओ को सुचित किया जा रहा है जिसमें भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध कई यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।इस अवसर पर संतोष पासवान, अनिल राउत,सुभाष राम,रविन्द्र कुमार,रामप्रताप कुमार एवं सुभाष चंद्र झा सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर