झाबुआ; एडिशनल एसपी को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया उत्कृष्ट सेवा पदक

झाबुआ, 24 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 के लिए उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रदान किए जाने वाले सेवा पदक जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों को प्रदान किए गए है।

झाबुआ पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने इस बाबत दी गई जानकारी में रविवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाने वाला उत्कृष्ट सेवा पदक अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे को प्रदान किया गया है, जबकि सूबेदार जीतसिंह भूरिया को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही कार्यवाहक प्रधान आरक्षक थाना कल्याणपुरा मोहनलाल हटीला को भी उत्कर्ष सेवा पदक प्रदान किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर