मप्र: एसएएफ के रिटायर्ड एएसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
- Admin Admin
- Mar 27, 2024
भोपाल, 27 मार्च (हि.स.)। राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके में मंगलवार देर रात एसएएफ के रिटायर्ड एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रिटायर्ड एएसआई ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, फिलहाल इसका कारण अज्ञात है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।
जानकारी अनुसार मृतक वसीमुद्दीन एसएएफ एएससी रिटायर्ड एएसआई थे। वे जून 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे। मृतक गौतम नगर थाना इलाके के आरिफ नगर गली नंबर 5 में अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ रह रहे थे। मृतक का एक बड़ा बेटा फौज में लद्दाख में तैनात है। मंगलवार देर रात को रिटायर्ड एएसआई ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक की नाल को गले में रखकर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गाेली चलने की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा मौके पर पहुंचे तो वहां लहूलूहान हालत में रिटायर्ड एएसआई को देखा। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा