राजगढ़ः अनियंत्रित मैजिक वाहन पलटने से छह घायल

राजगढ़, 27 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर ग्राम भड़क्या जोड़ के समीप टायर फटने से मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम भड़क्या जोड़ के समीप तेज रफ्तार मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 04 एलडी 8578 अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में वाहन में सवार राहुल(24)पुत्र जगदीश कुशवाह, उसका भाई करणसिंह (22) साल,रतनसिंह(43)पुत्र लक्ष्मणसिंह कुशवाह, रतनलाल (40) पुत्र परसूलाल कुशवाह, कोकसिंह (27)पुत्र रामलाल कुशवाह और एक अन्य व्यक्ति सर्वनिवासी गादियास्कूल थाना नरसिंहगढ़ घायल हो गए,जिन्हें 100 डायल की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।बताया गया है कि वाहन में गादियास्कूल से सब्जी लेकर राजगढ़ बाजार करने जा रहे थे तभी हाइवे पर टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर