ग्वालियर: गाजे बाजे के साथ निकली श्री रुद्र महायज्ञ कथा की कलश यात्रा

ग्वालियर, 13 अप्रैल(हि.स.)। श्री बालाजी मठ मंदिर लोकन्यास द्वारा शनिवार से श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। शिव महापुराण कथा और श्री रुद्र महायज्ञ महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व अलकापुरी स्थित श्रीराम मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ न्यास के अध्यक्ष भानु प्रताप दुबे और सचिव ज्योति दुबे ने पूजन कर किया। पूजन पं. चेतन शर्मा ने कराया।

कलश यात्रा में शिव महापुराण कथा की पोथी भानु प्रताप दुबे सिर पर धारण किए थे। वहीं पीले परिधानों में महिलाएं सर पर कलश धारण कर चल रहीं थीं। कलश यात्रा में धूमेश्वर धाम के महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज, सूरत के अटल आश्रम के महामंडलेश्वर बटुक गिरी महाराज, मलूक पीठ के संत रामेश्वर दास महाराज, कथा वाचक पं. रामनरेश उपाध्याय एवं यज्ञाचार्य पं. चेतन शर्मा बग्गी में विराजमान थे। न्यास के अध्यक्ष भानु प्रताप दुबे ने बताया कि रविवार को संकट मोचन श्री बालाजी दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। दिव्या दरबार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश

   

सम्बंधित खबर