मप्र: भाजपा के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे
- Admin Admin
- Apr 13, 2024
भोपाल, 13 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आज (शनिवार को) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अनुपपुर, रीवा, सतना एवं छतरपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह दमोह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद टीकमगढ़, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पांर्ढूना, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व प्रहलाद पटेल छिंदवाडा, पूर्व मंत्री व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ.नरोत्तम मिश्रा भिण्ड लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11.40 बजे अनूपपुर की पुष्पराजगढ़ विधानसभा, दोपहर 11.40 बजे रीवा की सिरमौर विधानसभा, दोपहर 3 बजे सतना की चित्रकूट विधानसभा एवं सायं 4.20 बजे छतरपुर की महाराजपुर विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों एवं रोड-शो में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क करने के पश्चात शाम 4.20 बजे नौगांव पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ रोड शो में शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह दमोह प्रवास पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद टीकमगढ़ प्रवास पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दोपहर एक बजे पांर्ढूना जिले के मंडी परगना में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे जामसांवली हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। शाम 4 बजे सौंसर विधानसभा के माखोद मंडल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल छिंदवाडा प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा भिण्ड लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगें।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश