चुनाव के बाद जलपाईगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

चुनाव के बाद जलपाईगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

जलपाईगुड़ी, 20 अप्रैल (हि.स.)। पिछले पंचायत चुनाव में जलपाईगुड़ी के संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत में व्यापक अशांति की घटना हुई थी। माकपा कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगे थे। बड़े पैमाने पर मतपत्र लूटने के आरोप भी सामने आए थे। लोकसभा चुनाव के बाद भी यहां कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। मतदान ख़त्म होने के बाद उपद्रव शुरू हो गया। कथित तौर पर इस बार निशाने पर भाजपा कार्यकर्ता थे। आरोप है कि संन्यासी काटा ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 18/126 इलाके में तृणमूल आश्रय प्राप्त बदमाशों द्वारा कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला करने किया गया। घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

हालांकि, स्थानीय तृणमूल नेता रोशन हबीब ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पर लगे सभी आरोप गलत हैं। इसके विपरीत, उन्होंने महिला मतदाताओं पर केंद्रीय बलों द्वारा लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया।

दूसरी ओर, भाजपा नेतृत्व का दावा है कि यही तृणमूल की संस्कृति है। जनता सब समझ चुकी है। जिलाधिकारी शमा परवीन ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पुलिस के अलावा केंद्रीय बल भी हैं। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर