राजगढ़ःशादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म,केस दर्ज
- Admin Admin
- Apr 20, 2024
राजगढ़,20 अप्रैल(हि.स.)। देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम तलौड़ी निवासी 35 वर्षीय महिला ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर गलत काम करने व किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम तालोड़ी थाना मलावर निवासी 35 वर्षीय महिला ने बताया कि दस दिन पहले गांव का मनीष जाटव बहला-फुसलाकर बांईहेड़ा जोड़ के समीप मकान में ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर गलत काम किया। साथ ही किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 366, 376, 376(2)एन, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक