सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता को दिया चाय का न्यौता
- Admin Admin
- Apr 21, 2024
बालुरघाट, 21 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण दिनाजपुर ज़िले की बालुरघाट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुकांत मजुमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने घर चाय पर आमंत्रित किया।
दीवार को चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि वह चाय पर मुख्यमंत्री के साथ दक्षिण दिनाजपुर के विकास पर चर्चा करना चाहते हैं। रविवार सुबह सुकांत ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री को बैठकर लोगों से बातचीत करनी चाहिए। इसके बाद सुकांत ने मुख्यमंत्री को चाय के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि ममता जी आप कभी हमारे घर पर भी चाय पीने आइए। चाय पे चर्चा के दौरान जिले के विकास पर बात करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा