प्रचार में विपक्ष को डरा दिखाकर वोट पाना चाहती है भाजपा : अखिलेश यादव
- Admin Admin
- Apr 22, 2024
लखनऊ, 22 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के दौरान विपक्ष की जीत से डराने और समुदाय विशेष को टारगेट करने पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है।
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि भाजपा के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग चुनावी रैली में अनर्गल बातें कहकर कांग्रेस के लिए जो झूठ फैला रहे हैं, उससे भाजपा का अपना झूठ बाहर आ रहा है। एक तरफ वो दावा कर रहे हैं कि 400 सीट पाकर जीतने वाले हैं, दूसरी तरफ वो विपक्ष के जीतने पर क्या होगा कहकर जनता को डरा कर चुनाव में कुछ वोट पाना चाहते हैं। सच तो ये है कि वो अपने मन की बात किसी और के ऊपर डालकर कह रहे हैं।
सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिन लोगों ने मेहनत से कमाये हुए गरीबों और महिलाओं के बचाए हुए दो पैसे नोटबंदी से निकाल लिये थे वो आज गहनों की बात कर रहे हैं। सच तो ये है कि जिनके पास एक-दो गहने हैं भी, वो मध्यवर्ग भी भाजपा के खिलाफ वोट डाल रहा है। क्योंकि बेरोज़गारी और महंगाई से मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लोग भी वैसे ही प्रभावित हैं जैसे गरीब, किसान, मजदूर, युवा, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं की आधी आबादी, आदिवासी और दुखी-पीड़ित अगड़े।
एक समुदाय विशेष के बारे में नाम लेकर गलत बात कहना पूरी दुनिया में फैले उस समुदाय का अपमान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इससे देश की सेक्युलर और लोकतांत्रिक पहचान को बहुत ठेस पहुंची है। ये एक बेहद आपत्तिजनक बयान है, जिसकी कोई माफ़ी तक नहीं हो सकती।
दरअसल भाजपा ऐसा बयान इसीलिए दे रही है क्योंकि उसके अपने समर्थक तक उसको वोट नहीं दे रहे हैं। प्रथम चरण की वोटिंग के बाद, ये हताशा भरा बयान देश से भाजपा की सरकार जाने का सबसे पहला बयान भी है और रूझान भी है। ये भाजपा की अपनी हार की स्वीकारोक्ति है।
असांविधानिक भाषा का प्रयोग करने वाली भाजप सकते हैं। चुनाव आयोग ऐसे बयान के बाद क्या किसी को चुनाव लड़ने की अनुमति देगा। इतिहास इसे याद रखेगा और इसके लिए इतिहास भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/आकाश