राजगढ़ः कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल, हालत गंभीर

राजगढ़, 22 अप्रैल(हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर ग्राम पीपल्बेआश्रम जोड़ के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी को गंभीर चोटें लगी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार हाइवे-52 स्थित ग्राम पीपल्बेआश्रम जोड़ के समीप तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 49 सी 8978 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सोनू (22)पुत्र मुंशी नाथ निवासी इमराई थाना लटेरी और उसकी 19 वर्षीय पत्नी शिवानी को गंभीर चोटें लगी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। बताया गया है कि बाइक सवार पति-पत्नी शादी समारोह में शामिल होेने जा रहे थे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर