उदालगुड़ी में पीठासीन अधिकारी गिरफ्तार, मतदान कर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

गुवाहाटी, 25 अप्रैल (हि.स.)। उदालगुड़ी में ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में एक पीठासीन अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं करीमगंज लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी को ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार उदालगुड़ी में ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में एक पीठासीन अधिकारी अरुण दैमारी को गिरफ्तार किया है। दैमारी उदालगुरी गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षिक हैं। दैमारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एक अन्य खबर के अनुसार, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के करीमगंज लोकसभा क्षेत्र में एक वाहन कर्मचारियों को लेकर मतदान केंद्र संख्या 143 की ओर जा रहा था। तभी रामकृष्ण नगर इलाके में निर्वाचन अधिकारी और कर्मचारियों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन पर सवार सभी अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद चुनाव अधिकारी की पार्टी के विकल्प के तौर पर दूसरी अन्य पार्टी को मतदान केंद्र के लिए भेजा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/सुनील

   

सम्बंधित खबर