दमोह लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 26.84 फीसदी मतदान
- Admin Admin
- Apr 26, 2024
दमोह, 26 अप्रैल (हि.स)। दमोह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को द्वितीय चरण का मतदान जारी है। क्षेत्र में दोपहर 11:00 बजे तक 26.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इनमें नगरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत काफी नीचे जा रहा है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसारबंडा-(42) -27.13% दमोह -(55) -24.72%, देवरी - (38)- 25.80% हटा - (57) -29.75%जबेरा-(56)- 28.35%, मलहरा-(53)-28.34%पथरिया-(54)/ 29.54%रहली-(39)-21.11% दर्ज किया गया है। दमोह संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के राहुल सिह लोधी एवं कांग्रेस से तरबर सिंह लोधी के मध्य प्रमुख मुकाबला माना जा रहा है दमोह संसदीय क्षेत्र में 14 है प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार डॉ हंसा वैष्णव/मुकेश