झाबुआ: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज द्वारा ली गई अपराध समीक्षा बैठक

झाबुआ, 5 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम में शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज अनुराग द्वारा अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जहां अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु निर्देश दिए गए, वहीं अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर( ग्रामीण) रेंज, इंदौर, निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे सहित जिले के सभी अनुविभाग के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थिति हुए।

समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज अनुराग द्वारा विशेष रुप से लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के संदर्भ में एक तरफ जहां सीएम हेल्पलाइन, सीसीटीएनएस कार्यवाही, लंबित अपराध, महिला संबंधी अपराध, एवं संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण करने हेतु निर्देश देते हुए माफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए, वहीं दूसरी तरफ जिला पुलिस प्रशासन को अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

उक्त बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर( ग्रामीण) रेंज, इंदौर निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, समस्त एसडीओपी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थिति हुए।

पुलिस महानिरीक्षक अनुराग द्वारा अधिकारिक भ्रमण के दौरान, महानिदेशक सुधीर सक्सेना के निर्देशानुसार पुलिस लाइन में संचालित किए जा रहे दिशा लर्निंग सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। अनुराग ने वहां बच्चों से बात करते हुए उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली, साथ ही सुझाव मांगा कि उक्त लर्निंग सैंटर में बच्चों के लिए और किन किन आवश्यक संसाधनों की जरूरत है। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा एस पी झाबुआ को निर्देशित किया गया कि लर्निंग सैंटर को ओर अधिक बेहतर बनाया जाना चाहिए, साथ ही काउंसलर के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किए जाने की व्यवस्था की जाए।

झाबुआ भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अनुराग एवं आयुक्त दीपकसिंह द्वारा स्ट्रांग रूम एवं पोलेटेक्निक कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया, और लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा/नेहा

   

सम्बंधित खबर