गठबंधन प्रत्याशी मुनीश तमांग ने खोरीबाड़ी में किया चुनाव प्रचार

सिलीगुड़ी, 07 अप्रैल (हि.स.)। दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के वाम-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी मुनीश तमांग ने रविवार को खोरीबाड़ी महकमा में चुनाव प्रचार किए। प्रचार से पहले मुनीश तमांग ने खोरीबाड़ी स्थित कांग्रेस और माकपा पार्टी कार्यालय में बैठक किए। इसके बाद मुनीश तमांग ने नेताओं और कार्यकर्ता के साथ खोरीबाड़ी बाजार में जनसंपर्क में जुट गए। इस दिन उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मालाकार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आलोक राय, माकपा खोरीबारी-बुरागंज एरिया सचिव बादल सरकार व अन्य नेता थे।

मुनीश तमांग ने कहा कि एक तरफ लोग तृणमूल के भ्रष्टाचार और अत्याचार से ग्रस्त है। वहीं, भाजपा की झूठे वादे को खारिज कर कांग्रेस को जिताएंगे। कांग्रेस पहाड़ और मैदान की मांगों को पूरा करने के लिए काम करेगी। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर