अशोकनगर: बच्चे का नाम अरमान कबूल नहीं किया तो प्रेमी ने पीटा

अशोकनगर, 09 अप्रैल (हि.स.)। एक विवाहिता ने जब अपने प्रेमी से हुए बच्चे का नाम अरमान कबूल नहीं किया तो प्रेमी ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी।

वाकिया सोमवार की रात्रि में शहर के भगत सिंह स्कूल के पास रहने वाली विवाहिता के साथ घटित हुआ है। देहात पुलिस ने आरोपित जावेद के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

जानकारी में बताया गया कि एक विवाहिता अपने पहले पति से तीन बच्चे होने के बावजूद 5 साल से अपने प्रेमी जावेद के साथ रह रही थी। जिससे उसके एक लडक़ा हुआ था।

बताया गया कि लडक़ा होने पर जावेद लडक़े का नाम धर्म बदलकर अरमान रखने के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा था। महिला के परिजनों का कहना है कि जावेद अपने आप को कुशवाह (हिन्दु)बताकर उसके साथ रह रहा था। बच्चा होने पर उसके द्वारा बच्चे का नाम अरमान रखने के लिए दबाव बना रहा था। जब बच्चे का नाम महिला द्वारा अरमान कबूल नहीं किया गया तो उसके साथ पूर्व में मारपीट की गई थी।

बताया गया कि उक्त मारपीट के प्रकरण को वापिस लेने के लिए फिर महिला के साथ रात्रि में बुरी तरह से मारपीट कर दी गई, जिससे उसके हाथ पैरों में चोटें आईं हैं और वह जिला अस्पताल में भर्ती है।

यहां यह भी उल्लेखनीय हो कि महिला 15 वर्ष पूर्व नथन सिंह की विवाहिता है और उसके पहले पति से तीन बच्चे हैं। फिलहाल महिला प्रेमी से प्रताडि़त होकर जिला अस्पताल में अपना उपचार करा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार

   

सम्बंधित खबर