व्यय प्रेक्षक ने मीडिया कोषांग व स्वीप कोषांग का किया औचक निरीक्षण

गोपालगंज, 10 मई (हि.स.)। लोकसभा गोपालगंज 17 (अ.जा.) चुनाव हेतु गठित मीडिया कोषांग एवं स्वीप कोषांग का निरीक्षण व्यय प्रेक्षक प्रदीप शर्मा (आईआरएएस) ने सहायक व्यय पर्यवेक्षक अमित कुमार सिंह के साथ शुक्रवार को किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन के संबंध में मीडिया कोषांग एवं स्वीप कोषांग द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विधिवत जानकारी ली, जिस पर मीडिया एवं स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार द्वारा बिंदुवार जानकारी दी गई तथा अब तक किए गए कार्यों की संधारित पंजियों की समीक्षा की गई, जिससे प्रेक्षक के द्वारा निर्देश दिया गया की पेड न्यूज़ एवं फेक न्यूज़ पर शत-प्रतिशत रूप से निगरानी किया जाए और साथ ही सोशल मीडिया का निरीक्षण किया गया और निर्देश किया गया कि फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम एवं टियूटर पर शतप्रतिशत निगारानी सुनिश्चित करेगे।

कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया ।जहां आ रही शिकायत या जानकारी के फोन कॉल की पृच्छा कर निस्तारण की जानकारी भी ली गयी।निरीक्षण के क्रम में नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग श्री मंकेश्वर कुमार, मीडिया कोषांग एवं स्वीप कोषांग के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अखिला/चंदा

   

सम्बंधित खबर