चुनाव के बाद और सत्य सामने आएंगे, संदेशखाली वीडियो कांड पर बोले शेख शाहजहान

कोलकाता, 10 मई (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी मैदान में बंगाल में संदेशखाली एक बहुत बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। भाजपा और अन्य विपक्षी पार्टियां लगातार ये आरोप लग रही हैं की संदेशखाली में महिलाओं के साथ जघन्यतम अपराध हुए हैं। लेकिन वहीं शासक दल संदेशखाली की घटना को पूरी तरह से झूठ करार देने में लगा हुआ है। इसी बीच संदेशखाली की एक महिला का वीडियो भी सामने आया है इसमें महिला को कहते सुना जा सकता है कि उसे जबरन सफेद कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया गया और बाद में उसे पता चला कि उसने बलात्कार की शिकायत की है। इससे पहले एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था जिसमे संदेशखाली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष को यह कहते सुना जा सकता है कि संदेशखाली में बलात्कार की झूठी शिकायतें दर्ज करवाई गईं।

इन सबके बीच संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपित शेख शाहजहान ने शुक्रवार को अदालत में पेशी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ''वोट खत्म होने दीजिए, और भी तथ्य सामने आएंगे।'' स्टिंग विडियो बारे में पूछे जाने पर शाहजहां ने कहा, ''स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो असली है।'' हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर