आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

शिवसागर (असम), 17 मई (हि.स.)। शिवसागर जिले के नाजिरा के गेलकी इलाके से वन विभाग की टीम ने आतंक का पर्याय बने एक तेंदुआ को पकड़ा लिया है।

वन विभाग ने शुक्रवार को बताया कि गेलेकी इलाके में दो महीने पूर्व एक महिला श्रमिक पर हमला किए जाने और कई पालतू जानवरों को तेंदुआ द्वारा शिकार बनाए जाने के बाद गेलेकी के मूडी चाय बागान में तेंदुआ को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया था। जिसमें तेंदुआ कैद हो गया।

तेंदुआ को पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग तेंदुआ को अपने साथ वन विभाग कार्यालय में ले गया, जिसे पुनः स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घने जंगल में छोड़ा जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार /असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर