रायपुर : तापमान 42 पार, लू चलने की चेतावनी जारी

रायपुर, 2 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मई शुरू होते ही रायपुर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम भी पूरी तरह शुष्क हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन में तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ेगा। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रायगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश में अगले 48 घंटों में बस्तर संभाग के सभी जिलों में उष्ण रात्रि होने से सुकमा और बीजापुर में लू चलेगी। वहीं, प्रदेश के के 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। रायपुर में बुधवार को दिन का तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मई शुरू होते ही रायपुर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। वहीं, समुद्र से आने वाली नमी कम हो गई है। गुरुवार को राजधानी में मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और रात का पारा 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ और आसपास के सरहदी राज्यों में बादल हटने के साथ ही अभी बारिश के आसार नहीं है। राजधानी के साथ-साथ प्रदेश के दूसरे जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य या उससे ज्यादा पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में मई महीने में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी, जिससे तपिश भी लोगों को परेशान करेगी। लोगों को एहतियात के साथ बाहर निकलने की चेतावनी जारी किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रनारायण शुक्ल / गेवेन्द्र

   

सम्बंधित खबर