लोस चुनाव : चंदौली से रामकिशुन 459 वोटों से जीतकर पहुंचे थे दिल्ली

लखनऊ, 26 मई (हि.स.)। अच्छी सरकार और अच्छा प्रतिनिधि चुनने के लिए हर एक वोट जरूरी होता है। एक ही वोट हार जीत का फैसला कर देता है। साल 2009 में चंदौली सीट पर मात्र 459 वोटों से समाजवादी प्रत्याशी की जीत हुई थी। जीत का अंतर 0.07 फीसदी का था। बता दे, चंदौली संसदीय सीट पर अब तक हुए 16 चुनाव में चार बार कम अंतर से जीत दर्ज हुई।

459 वोटों से जीते रामकिशुन

15वीं लोकसभा के लिए साल 2009 में हुए आम चुनाव में सपा के रामकिशुन ने बसपा के कैलाश नाथ सिंह यादव को परास्त किया था। रामकिशुन के खाते में 180,114 (26.82%) वोट आए। वहीं बसपा प्रत्याशी कैलाश नाथ को 179,655 (26.78%) वोट हासिल हुए। जीत का अंतर 459 वोट (0.07%) का था। इस चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 6 लाख 70 हजार 891 वोटरों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया था। इस चुनाव में 46.38 फीसदी वोटिंग हुई।

1595 वोट से जीते निहाल

चौथी लोकसभा के 1967 में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी (एसएसपी) ने चंदौली की सीट पर कब्जा जमाया। करीबी मुकाबले में एसएसपी प्रत्याशी निहाल 1595 (0.6%) वोटों के अंतर से दिल्ली पहुंचने में कामयाब हुए। निहाल को 84,409 (31.73%) वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के त्रिभुवन नारायण सिंह 82,814 (31.13%) वोट मिले। चुनाव में 58.22 फीसदी वोटिंग हुई।

1669 वोट से जीते कैलाश नाथ यादव

साल 2004 के आम चुनाव में बसपा के कैलाश नाथ यादव ने जीत का झंडा फहराया। कैलाश नाथ सपा के आनन्द रत्न मौर्य को निकट मुकाबले में शिकस्त दी। कैलाश नाथ को 204,625 (29.04%) वोट मिले। वहीं सपा के आनन्द मौर्य के खाते में 202,956 (28.81%) वोट आए। कैलाश नाथ यादव ने मात्र 1669 (0.23%) वोट के अंतर से जीत हासिल की। कुल 7 लाख 4 हजार 386 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में 44.6 फीसदी वोटिंग हुई।

1785 वोट से जीते बालकृष्ण

तीसरी लोकसभा के साल 1962 में हुए चुनाव में चंदौली संसदीय सीट से कांंग्रेस के बालकृष्ण जीते थे। बालकृष्ण को चुनाव में 85,117 (37.00%) वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रहे सोशलिस्ट पार्टी के प्रभु नारायण सिंह के खाते में 83,332 (36.22%) वोट आए। जीत का अंतर 1785 (0.78%) वोट का था। चुनाव में कुल 4 प्रत्याशी मैदान में थे। 2 लाख 30 हजार 74 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में कुल 14 प्रत्याशी चुनावा मैदान में थे। चुनाव में 57.10 वोटिंग हुई।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. आशीष वशिष्ठ/दिलीप

   

सम्बंधित खबर