घाटाल से भाजपा उम्मीदवार हिरण चटर्जी ने दाखिल किया नामांकन पत्र

मेदिनीपुर, 03 मई (हि.स.)। घाटाल से भाजपा उम्मीदवार हिरन चटर्जी ने शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिलांतर्गत केशपुर में मारे गए सुशील धाड़ा के परिवार को नमन करते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी और मेदिनीपुर से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल भी थे।

सूत्रों के अनुसार, हिरन चटर्जी ने नामांकन जमा करने से पहले रैली की और मेदिनीपुर कलेक्टरेट आफिस में गए। नामांकन दाखिल करने से पहले वे पत्रकारों से मुखातिब हुए और अपने प्रतिद्वंद्वी तृणमूल के दीपक अधिकारी उर्फ़ देव को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि घाटाल से सांसद रहे देव ने पहले दिन रक्तदान कर अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने (देव) पहले कहा था कि उन्हें नौ लाख वोट मिलेंगे और वे नौ लाख पेड़ लगाएंगे। देखते ही देखते उन्होंने आठ लाख वोट दिलाने और आठ लाख पेड़ लगाने का वादा कर दिया। एक मिनट के अंदर सांसद ने बात बदल दी। हिरन ने कहा कि झूठे वादे कर देव केशपुर में खुद को महान समझ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि घाटाल से दो बार के सांसद एवं अभिनेता देव इसी (घाटाल) लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिनेता हिरन चटर्जी से मुकाबला कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर