प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की पहली लिस्ट जारी

हल्द्वानी, 03 मई (हि.स.)। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने शुक्रवार को अपने संगठन के वरिष्ठ सहयोगी की सलाह से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में हल्द्वानी से रघुवीर सिंह कालाकोटी, नैनीताल से गिरीश चंद्र जोशी मक्खन, टनकपुर से धर्मानन्द पाण्डे, खटीमा से विशाल गोयल, काशीपुर से प्रवीण सेठी, पिथोरागढ़ से कृष्ण बहादुर मल्ल, रानीखेत से त्रिभुवन वर्मा, उत्तर काशी से पवन देव थपलियाल के नाम शामिल हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में पदाधिकारियों की संगठनात्मक गतिविधियों पर नजर रखेंगे और प्रत्येक माह प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन प्रस्तुत करेंगे।

नव मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों को कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर पंत, संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा, मदन फर्तियाल, हितेंद्र भसीन, रूपेंद्र नागर, दिगम्बर वर्मा, मती शांति जीना ने बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर