एडवेंचर बाइक से गिरकर मुंबई की एक पर्यटक महिला की मौत
- Admin Admin
- May 06, 2024
बडगाम , 06 मई (हि.स.)। बडगाम जिले के दूधपथरी इलाके में एडवेंचर बाइक से गिरकर मुंबई की एक पर्यटक महिला की मौत हो गई।
एक अधिकारी सोमवार को बताया कि दूधपथरी में ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी) से गिरने के बाद वंदना सीएचएस मुंबई की एक महिला रविवार रात को गंभीर रूप से घायल हो गई।
उन्होंने कहा कि पर्यटक की पहचान किरणजीत कौर (50) पत्नी रमणिक सिंह कोचर के रूप में हुई है। घायल को तुरंत पास कंे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान