बांग्लादेश की सीमा पर 12 बर्मीज मवेशी जब्त

कछार (असम), 12 जून (हि.स.)। बांग्लादेश की सीमा पर 12 बर्मीज मवेशिय़ों को जब्त किया गया। मिजोरम कछार सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कछार पुलिस की मदद से बुधवार को कछार जिले के काटिगोरा सीमा पर गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया।

इस अभियान में एक तस्कर को पकड़ लिया गया। तस्कर के टाटा ट्रक से 12 बर्मीज मवेशियों को जब्त किया गया। इन मवेशियों को बांग्लादेश ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर