20- 20 पौधे लगाने का संकल्प लें भाजपा कार्यकर्ता : दिलावर

धौलपुर, 12 जून (हि.स.)। ज़िला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ भारत माता,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यकर्ताओं से परिचर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कानून का पालन नहीं करने वाले अधिकारी बखसे नहीं जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ता भी नियमों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने अमृत पर्यावरण महोत्सव में सभी कार्यकर्ताओं को 20-20 पौधे लगाकर पेड़ बनाने तक का संकल्प भी दिलाया। भाजपा ज़िला अध्यक्ष पाराशर ने कहा कि पौधे धरती माता का श्रृंगार हैं। ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान बढ़ता जा रहा है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए धरती रहने लायक रहे तो, तापमान को कम करने के लिए हमे अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। अमृत पर्यावरण महोत्सव परिचर्चा कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, पूर्व विधायक मनोरमा सिंह, पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अंधाना, भाजपा प्रत्याशी धौलपुर डॉ.शिवचरन कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, ज़िला मंत्री विजय त्यागी एवं हरेंद्र सिंह राव तथा भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विशाल सिंघल सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रदीप/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर