मोबाइल टावर के केवल चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार

जोरहाट (असम), 12 जून (हि.स.)। जोरहाट जिले के मोरियानी इलाके में स्थित जिओ मोबाइल के टावर का केबल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिओ मोबाइल टावर का केवल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अमिन हुसैन नामक एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर टावर का केबल मारुति स्विफ्ट कार (एएस-03एई-6922) में छुपा कर रखा था।

गिरफ्तार आरोपित जिओ टावर जिसके जमीन में लगाया गया है उसका बेटा है। पुलिस इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार /असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर