दो शातिर बदमाश गिरफ्तार,दर्जन भर से ज्यादा मामले है दर्ज

मुंबई ,15 जून (हि . स.)। क्राइम ब्रांच युनिट 3 ''विरार'' (मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय) द्वारा अन्तर्राज्यीय चेन स्नैचिंग एवं बैग लिफ्टिंग के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 5 मामलो का खुलासा किया गया। इनके पास से पुलिस ने 40 हजार से अधिक का माल जप्त किया गया है।

पीआई प्रमोद बडाख के नेतृत्व पीएसआई उमेश भागवत की टीम ने यह कार्यवाही की है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि,3 जून 2024 को दिन दहाड़े नालासोपारा पश्चिम में एक 42 वर्षीय महिला के गले से अज्ञात स्नैचर (दो लोग) द्वारा ढाई तोला का सोने का मंगलसूत्र जबरदस्ती छीनकर फरार हो गए। जिसकी कीमत 1,00,000 रुपये बताई गई थी। इस संबंध में महिला ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।जिस पर उपरोक्त पुलिस स्टेशन ने धारा 392 के तहत केस दर्ज किया था।

पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर आशिष कुमार ऊर्फ होलु ( 38 वर्ष) और अमित कुमार( 36 वर्ष) निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने मुंबई,नवी मुंबई,ठाणे इलाके में चेन स्नैचिंग और बैग लिफ्टिंग की कई वारदातें की हैं।गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के बाद उस पर चेन स्नैचिंग,बैग लिफ्टिंग,आर्म एक्ट,मादक पदार्थों की तस्करी,हत्या का प्रयास,बलात्कार आदि जैसे गंभीर अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आशिष कुमार ऊर्फ होलु ( उत्तरप्रदेश,हरियाणा,पंजाब और उत्तराखंड) के ऊपर कुल 15 गंभीर अपराध दर्ज है और अमित कुमार उर्फ प्रदीप (देहरादून उत्तरखंड,गुरुग्राम हरियाणा,उत्तरप्रदेश ) के खिलाफ 14 मुकदमा दर्ज है।फिलहाल,दोनो आरोपियों को कोर्ट ने 5 दिनों तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आगे की विवेचना पुलिस अधिकारी द्वारा जारी है।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर