ट्राई साइकिल के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रही दिव्यांग महिला

पति की गोद में दिव्यांग महिला

भागलपुर, 15 जून (हि.स.)। बैट्री चालित रिक्शा के लिए एक दिव्यांग महिला अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काटने के लिए विवश हैं।

शनिवार को भी दिव्यांग महिला अपने पति जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। पति-पत्नी बीते दो महीने से जिलाधिकारी के कार्यालय की चक्कर लगा रहे हैं। कई बार उन्होंने लिखित शिकायत भी की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। पत्नी 80 प्रतिशत विकलांग है। पति मजदूरी कर घर का भरण पोषण करते हैं। अग्निकांड हादसे में घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए थे।

सरकार के तरफ से दिए गए ट्राई साइकिल भी इस हादसे का शिकार हुआ था। जो पूरी तरह जलकर खाक गया। अब महिला को आने जाने की कोई साधन नहीं है। ट्राई साइकिल के लिए विकलांग महिला पिछले दो महीने से जिला अधिकारी के कार्यालय का चक्कर लगा रही है। लेकिन अभी तक उसे ट्राई साइकिल मुहैया नहीं कराया गया है।

भीषण गर्मी के बीच पति अपनी पत्नी को गोद में लिए जिला अधिकारी के कार्यालय शनिवार को पहुंचे। वहां पर उन्होंने लिखित रूप से जिलाधिकारी को आवेदन देकर बैटरी युक्त ट्राई साइकिल की मांग की है। उल्लेखनीय हो कि सबौर प्रखंड के बाबूपुर इलाके के रहने वाले पंकज मंडल के घर में 6 मार्च को शॉर्ट सर्किट होने के वजह से आग लग गई थी। हादसे में घर में सारे सामान जलकर राख हो गया था। उसी हादसे में विकलांग महिला अनीता देवी का ट्राई साइकिल भी पूरी तरह जल गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर