मेघालय में भूस्खलन से एनएच 6 अवरुद्ध

Again landsliding in Meghalaya, NH 6 blocked

शिलांग, 18 जून (हि.स.)। असम की बराक घाटी को गुवाहाटी से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 बीते एक सप्ताह से लगातार अवरुद्ध हो रहा है। मेघालय के राताछड़ा में मंगलवार को एक और भूस्खलन हुआ है। लगातार बारिश के दौरान पानी के साथ पहाड़ की मिट्टी और चट्टानें सड़क पर आ जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण मेघालय में सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं।

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में सोमवार की रात से ही भूस्खलन हो रहा है। इस वजह से ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया है। राताछड़ा से सोनापुर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। पिछले सात दिन से सड़क इसी हालत में है। भारी बारिश के कारण आज भी कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। जगह-जगह सड़कों पर पहाड़ों से आनेवाले पानी के बहाव से स्थिति और जटिल हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क से मलवा हटाने का काम भी अवरुद्ध हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/सुनील

   

सम्बंधित खबर