गांव में शहरी सुविधा लाना एनडीए का संकल्प

पूर्णिया, 19 जून (हि. स.)। सदर विधायक विजय खेमका ने कहा है कि पूर्णिया विधानसभा के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है | ईस्ट ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों में आठ लम्बी सड़क का मरम्मतीकरण कार्य जारी है,जो लगभग 11 किमी है | मंझेली चौक से बरसौनी तक की सड़क का चौडीकरण तीव्र गति से हो रहा है | उक्त बातें उन्होंने प्रेस रिलीज जारी कर कही।

विधायक ने जानकारी देते हुए कहा कि ईस्ट ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों में नई सड़क 13, MR उन्नयन सड़क-6 तथा मरम्मती हेतु 12 कुल 31 सड़क लगभग 55 किमी सड़क टेंडर प्रकिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा |

विधायक ने कहा कि गांव को शहरी सुविधा से लैस करने का एनडीए सरकार का संकल्प है | पूर्व प्रखंड में पंचायतों के सभी वार्ड में सोलर लाईट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है | ताकि गांव भी शहर की तरह जगमग करे | गांवों में नली – गली का जाल बिछाया गया है | वही छठ घाट एवं तालाबों का सौन्दर्यीकरण हुआ है |

विधायक ने कहा पंचायतों में घुमने के लिए पार्क, खेलने के लिए खेल का मैदान, कृषक के लिए सब्जी बाजार के लिए स्थान चिन्हित किया गया है | इन सुविधाओं का लाभ जनता को शीघ्र प्राप्त होगा | किसान एवं व्यवसायी भाईयों की सुविधा के लिए गुलाबबाग कृषि उत्पादन बाजार का लगभग सौ करोड़ की लागत से आधुनिकीकरण का काम प्रगति पर है |

उन्होंने कहा की मार्केट यार्ड में रोजगार के लिए नई दुकानों का आवंटन करने के साथ फल- सब्जी बाजार की सुविधा भी मिलेगी | पूर्णिया का सर्वांगिक विकास मेरा संकल्प है तथा जनता की सेवा प्रण है | पूर्णिया के विकास की अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है , जिसका लाभ जनता को शीघ्र मिलेगा |

हिन्दुस्थान समाचार/नंदकिशोर/चंदा

   

सम्बंधित खबर