गंगा में नहाते समय डूबा व्यक्ति

हरिद्वार, 20 जून (हि.स.)। सप्तऋषि चौकी क्षेत्र स्थित परमार्थ आश्रम घाट पर गुरुवार को एक व्यक्ति नहाते हुए गंगा में डूब गया। व्यक्ति की तलाश में जल पुलिस के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गुड़गांव (हरियाणा) निवासी एक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ हरिद्वार आया था। दोपहर में परमार्थ आश्रम घाट पर वह नहाने के लिए गंगा में उतरा। इसी दौरान गंगा के तेज बहाव में आकर वह डूब गया। आसपास के लोगों ने डूब रहे व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति का कहीं कोई पता नहीं चला। व्यक्ति के डूब जाने की सूचना जल पुलिस को दी गई। जल पुलिस व एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ने व्यक्ति की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने डूबे व्यक्ति के परिजनों को सूचित कर दिया है। डूबे व्यक्ति का नाम नरेश उम्र 45 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी गुड़गांव हरियाणा बताया गया है। पुलिस के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर