नगर निगम 22 जून को 27 मृतक आश्रितों को देगा नियुक्ति पत्र

कानपुर, 20 जून (हि.स.)। कानपुर नगर निगम मृतक आश्रित के खाली पड़े पदों को भरने के लिए पत्रावली को अनुमोदित कर दिया है। इसमें कनिष्ठ लिपिक से लेकर सफाई कर्मचारी के पद हैं। इन सभी 27 मृतक आश्रितों को 22 जून को कानपुर नगर निगम नियुक्ति पत्र देगा।

नगर निगम के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को 27 मृतक आश्रितों को उनकी योग्यता के आधार पर नगर निगम में नियुक्ति के लिए पत्रावली अनुमोदित कर दिया। अब 22 जून शनिवार को इन सभी 27 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इन 27 मृतक आश्रितों में एक कष्निठ लिपिक, एक स्विचमैन, तीन बेलदार, एक मोटर फिलर, दो चपरासी, एक माली, एक सफाई नायक एवं 17 सफाई कर्मचारी हैं। इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त ने कहा कि इन सभी की पूर्ण तरह से जांचोपरान्त नियमानुसार नियुक्ति के लिए पत्रावली अनुमोदित कर दी गयी है। मृतक आश्रित भर्ती के सभी लाभार्थी योग्य है एवं उनको उनकी योग्यतानुसार ही पदों को दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर