एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

ग्वालपाड़ा (असम), 20 जून (हि.स.)। ग्वालपाड़ा जिले के रंगजुली थाना अंतर्गत दरंगिरी कासादल डाल इलाके में एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसके चलते एंबुलेंस में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुवाहाटी की ओर जा रही एंबुलेंस राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकरायी। जिसके बाद एंबुलेंस पानी में पलट गयी। एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए दुधनै और रंगजुली चिकित्सालय भेज दिया। वहीं मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर