तेंदुए के हमले में एक युवक घायल

तेंदुए के हमले में एक घायल

गुवाहाटी, 22 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाका सोनपुर थाना क्षेत्र के नजीराघाट इलाके में तेंदुआ द्वारा किए गए हमले में एक युवक घायल हो गया। वन विभाग ने गुरुवार को बताया कि नजीराघाट इलाके में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर दो पहिया वाहन से जा रहे एक युवक पर अचानक एक तेंदुआ ने हमला कर दिया।

हमले की वजह से दो पहिए वाहन का चालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सोनापुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सोनापुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हालांकि, तेंदुआ को इलाके में नहीं देखा गया। लेकिन, तेंदुआ के पंजे के निशान पाए गए है।

रिहाइसी इलाके में तेंदुआ की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ पास के ही आमसंग अभारण्य से निकलकर आने की आशंका वन विभाग ने व्यक्त की है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर