सारण तटबंध में कटाव निरोधक कार्य पूरा नहीं करने वाले एंजेसी पर एफआईआर दर्ज

गोपालगंज, 21 जून (हि.स.)। जिले के सारण तटबंध और राजस्व छरकी के 72 किलोमीटर में विभाग ने एक दर्जन जगहों को अति संवेदनशील बनाया है। विभाग द्वारा 15 मई तक सारण तटबंध की मरमती करने का समय निर्धारित किया गया था तथा कटाव निरोधक कार्य को 15 जून तक हर हालत में पूरा करना था लेकिन दिन बितने के बाद भी आज तक काम पूरा नहीं हुआ, जिसको लेकर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल गोपालगंज के कार्यपालक अभियंता ई प्रमोद कुमार ने यादोपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आज शाम आवेदन दिया।

समाचार लिखे जाने तक एफआईआर करने के दिशा में कार्रवाई की जा रही थी। जादोपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पांडेय ने बताया कि एंजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आवेदन मिला है, कटाव निरोधक कार्य पूरा नहीं करने कारण बिहार राज्य आपदा अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञात हो कि जिला बाढ़ और कटाव की विभीषिका को लगातार झेलता रहा है। हर साल बाढ़ और कटाव से कई लोग बेघर हो जाते है लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था नाकाफी साबित होती है। वहीं एक बार फिर गंडक की पानी मे वृद्धि हो रही है। कई जगहों पर कटाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। सारण तटबंध और राजस्व छरकी के 72 किलोमीटर में विभाग ने एक जगहों को अति संवेदनशील बनाया है। यहां हर साल कटाव से लेकर बांध टूटने का डर बना रहता है।

सल्लेहपुर- टंटसपुर के कुछ भाग, सल्लेहपुर- टंटसपुर तटबंध नदी के धारा को कम करने के लिए 600 मीटर लंबाई में सेल कटिंग क काम कराया जा रहा है। जिसमें 6 राजस्थान से टैक्ट्रर मंगवाया गया है। इसके मदद के लिए 2 पोकलेन, 4 टैकट्रर टॉली और मजदूरों को लगाया गया है। सल्लेहपुर- टंटसपुर तटबंध में जीओ टीयूब लगाने का काम चल रहा है। जल संसाधन विभाग फ्लड फाइटिंग का काम कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अखिला/चंदा

   

सम्बंधित खबर