इमरजेंसी के दौरान साहस दिखाने वालों को मुख्यमंत्री ने किया नमन्
- Admin Admin
- Jun 25, 2024
गुवाहाटी, 25 जून (हि.स.)। आपातकाल (इमरजेंसी) के दौरान साहस दिखाने वालों का मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज नमन् किया। मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा, ''1975 में आज ही के दिन हमारे लोकतंत्र ने आजादी के बाद सबसे काला अध्याय देखा था। इतिहास के इस दुर्भाग्यपूर्ण काले अध्याय में हम उन महान लोगों एवं संस्थाओं का नमन् करते हैं, जिन्होंने इतिहास के इस आपातकाल के काले अध्याय में निडरता से लड़ाई लड़ी।
1975 में आज ही के दिन हमारे लोकतंत्र ने अपना सबसे काला समय देखा था। इमरजेंसी के काले दिन का निडरता से विरोध करने वाले उन सभी महान व्यक्तियों का हम नमन् करते हैं।
इमरजेंसी में की गई ज्यादतियों के बावजूद हमारे लोकतांत्रिक लोकाचार सफलतापूर्वक एक सत्तावादी मानसिकता पर हावी हो गए।''
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद