सभी घटक दलों को राहत देने वाला है बजट - विधायक संजय केलकर
- Admin Admin
- Jun 28, 2024
मुंबई,28 जून ( हि स)।यह बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम किसानों के लिए राहत देने वाला है। ठाणे, नवी मुंबई, बृहन्मुंबई के नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत दी गई है। विधायक संजय केलकर ने यह भी कहा कि, ये हमारी मांग स्वीकार करने के लिए धन्यवाद।
केलकर का मानना है कि इस बजट से बेरोजगारी कम करने के लिए रोजगार सृजन, प्रशिक्षण और रियायतों की तिकड़ी से प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त किया जाएगा। इसी तरह लड़की बहिन योजना, लखपति दीदी योजना, 52 लाख परिवारों को तीन सिलेंडर मुफ्त, बलिराजा को पावर पंप पर मुफ्त बिजली से सभी घटकों को राहत मिलेगी। विधायक संजय केलकर ने आज यह विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास वाला है.।
हिंदुस्थान समाचार/ रविन्द्र