करंट लगने से बच्चे की मौत

हल्दिया, 29 जून (हि.स.)। करंट लगने की वजह से शनिवार को एक बच्चे की मौत हो गई। घटना पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल थाने के मलुबसन गांव की है। मृत बच्चे का नाम शुभम राणा है। वह चौथी कक्षा का छात्र था।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को शुभम अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक गेंद मछली पालन की टब (फिशरी) में गिर गया। गेंद उठाते समय उसका हाथ बिजली के तार से छू गया। एक स्थानीय निवासी ने देखा और उसे बचाकर स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्र के परिजनों का आरोप है कि मछली पालन की टब (फिशरी) में तारों का उपयोग करके बिजली आपूर्ति की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की कि कभी भी दुर्घटना हो सकती है लेकिन मालिक ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। आज तार के संपर्क में आने से बच्चे की मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार /गंगा

   

सम्बंधित खबर